फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alleged death of husband due to injection of quacks

झोलाछाप के इंजेक्शन से पति की मौत का आरोप

Fri, 16 Jul 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Alleged death of husband due to injection of quacks
महेवागंज। झोलाछाप के इलाज के चलते एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी शारदानगर क्षेत्र के गांव जयंदरपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि दस जुलाई को पति राम लोटन को बुखार आ गया था। कुछ लोगों के कहने पर पास के गांव इरकिडिया में एक झोलाछाप से पति का इलाज कराया। शाम को पति की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर पति को लेकर फिर झोलाछाप के यहां पहुंची। आरोप है झोलाछाप ने पति को एक इंजेक्शन लगाया। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए। मरीज की हालत गंभीर देख झोलाछाप ने उन्हें वहां से ले जाने को कहा और वहां से खिसक लिया। महिला पति को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का शव लेकर वह गांव लौट गई। आरोप है कि अपने कुछ करीबियों के साथ झोलाछाप पीड़िता के घर पहुंचा और बहाने से शव का दाह संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला ने झोलाछाप को पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए शारदानगर चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी शारदानगर कृपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। हालांकि उसे सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की शिकायत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed