{"_id":"69713fb4a1df1b45d3026c2d","slug":"allegations-of-irregularities-in-sir-councilor-complains-to-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-166479-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, सभासद ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, सभासद ने डीएम से की शिकायत
Thu, 22 Jan 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला मिश्राना वार्ड संख्या 26 के सभासद अनिरुद्ध त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर एसआईआर कार्य में बीएलओ की ओर से की गई लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है।
सभासद ने पत्र में बताया कि वह वर्तमान में वार्ड संख्या 26 मिश्राना से सभासद हैं और उनका परिवार बीते कई वर्षों से इसी वार्ड के निवासी हैं। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया कि चार दिसंबर को उनके परिवार के नाम एसआईआर फॉर्म बीएलओ लक्ष्मी देवी ने भरवाए थे। इसके बावजूद उनके परिवार के 11 सदस्यों के नाम वर्तमान ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए।
सभासद का आरोप है कि उनके वार्ड के बूथ संख्या 270 में लगभग 325 लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं जोड़े गए हैं, जबकि वे वास्तविक मतदाता हैं। यही हालत बूथ संख्या 271 की भी है। इससे मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम से मांग की है कि बीएलओ लक्ष्मी देवी व संबंधित सुपरवाइजर पंकज तोमर की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा सूची में शामिल कराया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो।