फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of irregularities against the secretary of B-PACS, demand for removal

Lakhimpur Kheri News: बी-पैक्स के सचिव पर गड़बड़ी का आरोप, हटाने की मांग

Wed, 16 Jul 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities against the secretary of B-PACS, demand for removal
लखीमपुर खीरी। गनेशपुर गांव में स्थित बी-पैक्स समिति के सचिव पर सभापति सहित अन्य संचालकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को संबोधित शिकायत में कहा गया है कि सचिव श्रीधर वर्मा का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि बाहर के किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री का आरोप किसानों ने लगाया है। सचिव पर इस तरह के आरोप पहले भी कई बार लग चुके हैं। आरोप है कि सचिव मनमाने ढंग से ऋण क्षेत्र के बाहर के लोगों को भी ऋण वितरण करते हैं। संचालक बोर्ड की कोई भी बात नहीं मानते हैं। बहुत सी अनियमितताएं समय-समय पर देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

शिकायत में सचिव को समिति से हटाने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में सभापति संतोष कुमार, उपसभापति सोहन लाल सहित संचालक अमर सिंह, शत्रोहन लाल, सत्यप्रकाश, ओमकार गिरि, रमेशचंद्र आदि ने संयुक्त रूप से शिकायत की। इधर, सचिव श्रीधर ने सभी आरोपों को गलत बताया। कहा कि प्राथमिकता है कि उपलब्धता के अनुसार सभी किसानों को खाद देना, लेकिन कुछ लोग अलग से खाद की डिमांड करते है। व्यवस्था के अलग खाद देने से मना करने पर शिकायतबाजी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed