{"_id":"6887bc2f746188cbaf0257e2","slug":"allegation-of-throwing-married-woman-out-of-the-house-for-not-bringing-dowry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151800-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दहेज न लाने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दहेज न लाने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव निवासी प्रीतम देवी पुत्री लक्ष्मीचंद्र ने ईसानगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पलिया निवासी विशाल गुप्ता से 3 मार्च 24 को हुई थी। पिता ने हैसियत के मुताबिक दस लाख रुपये खर्च किए।
इससे भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। नेग के एक लाख रुपये मांग कर प्रताड़ित करने लगे। 19 अप्रैल 2025 को जेवर, कपड़े छीनकर घर से भगा दिया तो पिता के साथ महिला थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने विशाल गुप्ता को फोन पर कई बार बुलाया पर वह नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने ईसानगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति विशाल गुप्ता, ससुर वीरेंद्र गुप्ता, सास साधना गुप्ता निवासी पलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।