{"_id":"686819853b3af8074b0ddddc","slug":"algebra-book-written-by-a-seventh-grade-student-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149790-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सातवीं के छात्र ने लिखी बीज गणित की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सातवीं के छात्र ने लिखी बीज गणित की किताब
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करतीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत : संस्थान
धौरहरा। धौरहरा कस्बे के कक्षा सात के छात्र ने गर्मियों की छुट्टी में ऐसी किताब लिखी, जो बीज गणित पढ़ने वाले बच्चों के लिए सहायक होगी। कोचिंग संस्थान के शिक्षक के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे छात्र ने अपनी पुस्तक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपी। डीएम ने छात्र की सराहना करते हुए पुस्तक का विमोचन किया।
खमरिया कस्बे के एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक के मुताबिक कस्बा धौरहरा निवासी हरिओम अवस्थी के 12 वर्षीय पुत्र गोपेश अवस्थी कक्षा सात के छात्र हैं। गोपेश अवस्थी ने अपने अनुभव से बीज गणित विषय को नया स्वरूप प्रदान किया। गर्मियों की छुट्टियों में 20 मई से 30 जून तक ऐसी किताब लिखी, जिसके आधार पर अन्य बच्चे अतिशीघ्र बीज गणित जैसे कठिन विषय को आसानी से सीख सकते हैं।
इस पुस्तक का नाम न्यू आइडिया ऑफ लर्निंग अलजेब्रा एंड क्यूब रखा गया है। पुस्तक का टंकन इसी कोचिंग के छात्र अनुभव वर्मा और प्रीति राजपूत ने किया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने विमोचन करते हुए सराहना की। उन्होंने कोचिंग सेंटर संचालक आलोक रंजन मुखर्जी से कहा कि,उनके छात्र बहुत प्रभावशाली हैं।