{"_id":"6519ba738bf633e42b015e29","slug":"alert-in-dudhwa-after-two-wildlife-organ-smugglers-were-caught-in-puranpur-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-6871-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पूरनपुर में दो वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पूरनपुर में दो वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा में अलर्ट
विज्ञापन
दुधवा में गश्त करती वन कर्मियों की टीम।
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत जिले के पूरनपुर में एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त छापे में दो वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एफडी ललित वर्मा ने सभी वनाधिकारियों और फील्ड कर्मियों से गश्त में तेजी लाने के साथ ही जंगल मार्ग से खासकर भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में गुजरने वाले वाहनों की रैंडम चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरनपुर में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी ) और एसटीएफ टीम की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किए गए दोनों वन्यजीव तस्कर जिला खीरी के त्रिलोकपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं। उनके पास बाघ की हड्डियां बरामद हुई हैं। उनके तार किसी बड़े वन्यजीव अंग तस्करों के गिरोह से जुड़े हुए हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि पूरनपुर में दो वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा, किशनपुर सेंक्चुरी, बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में अलर्ट जारी किया गया है। इसमें वनाधिकारियों और फील्ड कर्मियों को जंगल से गुजरने वाले मार्गों खासकर पलिया-गौरीफंटा,पलिया-लखीमपुर,पलिया-मैलानी,संसारपुर-खुटार हाईवे समेत अन्य रास्तों से गुजरने वाले दो पहिया, चौपहिया वाहन, ट्रक, बस, बाइक की रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों, जंगल से सटे गांवों में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।