{"_id":"62e971be2be0bd2af4328c6b","slug":"alert-in-cama-elderly-about-mosquito-borne-diseases-lakhimpur-news-bly493237729","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर जनित बीमारियों को लेकर कैमा बुजुर्ग में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर जनित बीमारियों को लेकर कैमा बुजुर्ग में अलर्ट
विज्ञापन
नाले की सफाई करते सफाई कर्मचारी।
पिछले साल गांव में करीब 40 लोग मिले थे मलेरिया से संक्रमित
सीएचसी अधीक्षक गांव में सीएचओ तैनात कर बनवा रहे स्लाइड
लखीमपुर खीरी/ सिकंद्राबाद। बारिश शुरू होते ही फिर से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से सीएचसी बेहजम के कैमा बुजुर्ग गांव को लेकर अलर्ट हो गया है, क्योंकि पिछले साल इस गांव में करीब 40 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने गांव में सीएचओ को तैनात कर बुखार आदि के मरीज मिलने पर उनकी स्लाइड तक बनवा रहे हैं।
गांव में गंदगी और जलभराव के कारण पिछले साल सितंबर में ब्लॉक बेहजम के गांव कैमा बुजुर्ग एवं पास के गांव लाल्हनपुर में मच्छरों की भरमार हो गई थी। इससे दोनों गांव में बुुखार के मरीज बढ़ने लगे। जांच कराने पर दोनों गांव में करीब 40 लोगों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई थी। आए दिन मलेरिया रोगियों की बढ़ती संख्या से जिले से लेकर शासन स्तर तक खलबली मच गई। ग्रामीणों को इन बीमारियों से बचाने के लिए अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया और काफी मशक्कत के बाद इन बीमारियों पर काबू पा सके।
पिछले साल के हालात देखकर स्वास्थ्य विभाग इस गांव को लेकर बेहद अलर्ट है। पिछले दिनों एडी हेल्थ एवं मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर साफ सफाई कराकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गांव में युद्घ स्तर पर सफाई का काम शुरू हो गया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने गांव में सीएचओ तैनात कर बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनानी शुरू कर दी है, जिससे बुखार के बारे में पता लग सके और समय रहते पीड़ित का इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन
जिले के हाई रिस्क मोहल्ले एवं गांव
ब्लॉक- मोहल्ला एवं गांव
1.लखीमपुर- थरवरनगंज, अर्जुनपुरवा एवं सकेथू
2. ईसानगर- बेलागढ़ी, खमरिया
3. फूलबेहड़- भीखमपुर, फूलबेहड़, पिपरावां, सैदापुर, खैंया
4. बिजुआ- बिजुआ, अंबरपुरवा, जमुनहा, मगही
5. धौरहरा-धौरहरा, मनिहार
6. कुंभी- गोला, खड्गपुर, बडखेरा
7. निघासन- हरसिंहपुर, मटेहिया, निघासन, बथुआ टांडा, बड़ा सरसोला कला
8. बांकेगंज- मैलानी, संसारपुर
9. पलिया- पलिया, राजेंद्र नगर पीर, निषादनगर
10.बेहजम- लाल्हनपुर, कैमाबुजुर्ग
11. रमियाबेहड़- सुखनीपुरवा, भूपपुरवा, माखनपुरवा
12. मोहम्मदी- मेला मैदान
13. नकहा- नकहा, परसा
14. मितौली- टेडुआ, बंबिहा, कस्ता
15. पसगवां-मुबारकपुर
एहतियात के तौर गांव में सीएचओ को तैनात कर दिया गया है। बुखार आदि के जो भी मरीज आ रहे हैं उनकी स्लाइड बनवाई जा रही है। अब तक किसी भी मरीज में मच्छरजनित बीमारियों की पुष्टि नहीं हुई है। गांव पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।
- डॉ. अनिल कुमार वर्मा, अधीक्षक सीएचसी बेहजम
गांव में रोजाना साफ सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी घर एवं उसके आस पास जलभराव आदि न होने देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ब्लॉक से भी सफाई कर्मियों की टीम आकर सफाई कर रही है।
- महेश कुमार, ग्राम प्रधान, पंचायत कैमा बुजुर्ग