फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akhilesh Yadav says Tikuniya Thar incident has become the identity of Lakhimpur kheri

खीरी में बोले अखिलेश यादव: गन्ने की मिठास नहीं, अब 'थार की घटना' बनी यहां की पहचान

Mon, 05 Jun 2023 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 06:47 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने अक्तूबर 2021 की तिकुनिया में हुई हिंसा का जिक्र कर बिना नाम लिये केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि खीरी की मिठास कई राज्यों तक पहचानी जाती थी लेकिन कुछ साल पहले हुई थार घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Tikuniya Thar incident has become the identity of Lakhimpur kheri
सपा जिलाध्यक्ष अनस रशीद के घर पर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण को लेकर लखीमपुर खीरी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए खीरी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर निशाना साधा। कहा कि पहले खीरी जिला गन्ने की मिठास को लेकर पहचाना जाना था लेकिन अब इसे थार घटना के नाम से पहचाना जाता है। भाजपा के विधायक पुलिस कर्मियों को पीट रहे हैं जबकि सरकार आरोपी सांसद को बचाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण के पहले दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर करीब 1.50 बजे पूर्व विधायक आरए उस्मानी के आवास पर पहुंचे। करीब 25 मिनट तक आवास पर पदाधिकारियों से वार्ता की और पार्टी के बारे में फीडबैक लेते रहे। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष अनस रशीद के घर पहुंचे अखिलेश यादव ने परिवार का हाल लिया और उनकी दिवंगत मां का हाल पूछा। 
विज्ञापन


कन्नौज की घटना पर बोले अखिलेश: थाने में पुलिस को पीट रहे भाजपा सांसद, अपराधियों को बचाने में लगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने अक्तूबर 2021 की तिकुनिया में हुई हिंसा का जिक्र कर बिना नाम लिये भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि खीरी जिला गन्ने में अग्रणी जिला माना गया है यहां की मिठास कई राज्यों तक पहचानी जाती थी लेकिन कुछ साल पहले हुई थार घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। हाल यह हुआ कि अब खीरी को थार घटना के नाम से जाना जाता है। बता दें कि टेनी के बेटे आशीष मिश्र मोनू तिकुनिया हिंसा में मुख्य आरोपी हैं। 



अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान और व्यापारियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। भाजपा के लोगों को खुली छूट है। वह थाने में घुस सकते हैं और भाजपा के नेता को किसी भी सीमा तक जाने की छूट है। सपा की सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

भाजपा के टिफिन कार्यक्रम पर कसा तंज

भाजपा के टिफिन कार्यक्रम पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों को खाना, ड्रेस और जूते न दे पाने वाली भाजपा सरकार के लोग खुद टिफिन खा रहे हैं। तंज कसा कि जो सरकार खुद टिफिन खाए और बच्चों को खाना न दे पाए, उससे बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि किसान परेशान है, महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा यूपी सहित कई राज्यों से बाहर होगी। अखिलेश यादव ने महेवागढ़ी स्थित स्व. धीरेन्द्र बहादुर सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

मुस्तैद दिखाई दिया पुलिस प्रशासन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। साथ ही पीएसी बल के जवान भी ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। आवागमन बाधित न हो इसको लेकर कई जगहों पर रूट डाइवर्ट किया गया था जहां पर आने जाने वाले लोगों को रोकन के लिए ट्रैफिक पुलिस लगी थी।

कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मंगलवार को फरधान के सैदापुर स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बता दें कि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूती दिलाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शरीक होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed