फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akhilesh promised to rid of the intersection and the bridge floods

बाढ़ कटान से निजात और पुल का वादा कर गए अखिलेश  

Wed, 25 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 25 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh promised to rid of the intersection and the bridge floods
रैली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने प्रमुख स्थानीय समस्याओं को दूर करने का दिया भरोसा 
विज्ञापन

किसानों, नौजवानों, महिलाओं को लुभाने की कोशिश
बाढ़ कटान रोकने को बड़ी परियोजना बनाएंगे 
निघासन में पचपेड़ी घाट पुल बनवाने को कहा 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जिले की तीन जनसभाओं में स्थानीय मुद्दों को उठाकर जनता के दर्द को छूने की कोशिश की। निघासन में पचपेड़ी घाट पुल निर्माण का भरोसा दिलाया तो धौरहरा में बाढ़ कटान रोकने के लिए बड़ी परियोजना लाने को कहा। मितौली में विकास का वादा किया। 
निघासन के प्रीतमपुरवा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पचपेडी घाट कापुल का निर्माण न होने को सरकारी भूल बताते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों की वजह से पुल की फाइल वर्ल्ड बैंक को चली गई थी। इस बार सरकार बनने पर इस पुल को बनाने की प्राथमिकता रहेगी। विधायक केजी पटेल ने जंगली जानवरों से फसल रक्षा करने की मांग की। इस पर अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर जरूरी कदम उठाने की बात कही। यहां सभा को एमएलसी शशांक यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा, रामपाल राजवंशी, महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी, रविप्रकाश वर्मा, कारागार मंत्री रामू वालिया आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

धौरहरा विधानसभा के सिसैया कलां में हुई, जहां उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए काम किया है लेकिन अच्छे दिनों का सपना दिखा कर केंद्र की सत्ता में आने वालों ने क्या किया है। कोई एक ढंग का काम बता यहां सभा को सपा प्रत्याशी यशपाल चौधरी एमएलसी आनंद भदौरिया सांसद रविप्रकाश वर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली की सभा में उन्होंने महिलाओं पर फोकस करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी महिलाओं को सरकारी बसों में आधा किराया लगेगा। कस्ता विधानसभा के सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला के समर्थन में सत्यम पब्लिक स्कूल के पीछे फील्ड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब 25 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि बिजली के लिए हमने बेहतर काम किया है जिससे शहरों में 24 घंटे और गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली सप्लाई पहुंचने लगी है। उन्होंने यूपी में विकास की गति को तेज करने के लिए सड़कों का जाल बिछाने की इच्छा जाहिर की। यहां जनसभा में विधायक विनय तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, महोली विधायक अनूप गुप्ता, एमएलसी आनंद भदौरिया, आरए उस्मानी, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
झलकियां  
मितौली में दोबारा मंच पर चढ़े मुख्यमंत्री
कभी कांग्रेस और भाजपा में रहे आनंद मोहन त्रिवेदी जनसभा में पहुंचे। मुख्यमंत्री के मंच से उतरते समय आनंद मोहन मंच पर मुख्यमंत्री को भी ले गए। फिर उन्होंने माइक संभालते हुए कहा कि चरखा और गांधी को मोदी से बचाओ। 

अनीता, उस्मानी और रामसरन का लिया नाम
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस गठबंधन के चलते कुछ प्रत्याशियों के टिकट कटने का जिक्र करते हुए कहा कि अनीता यादव, आरए उस्मानी और रामसरन ने त्याग किया है। पार्टी इनका ख्याल रखेगी। 


118 पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए कयूम
बसपा के पूर्व संयोजक और प्रत्याशी तथा सिंगाही के पूर्व चेयरमैन कयूम 118 कार्यकर्ताओं के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। उनको रविप्रकाश वर्मा ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed