फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aishbagh-Mailani Passenger's engine failure

ऐशबाग-मैलानी पैसेंजर का इंजन फेल

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
मैलानी/बांकेगंज।
मैलानी/बांकेगंज। Updated Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Aishbagh-Mailani Passenger's engine failure
रेल - फोटो : अमर उजाला
ऐशबाग से चलकर मैलानी तक आने वाली 52248 डॉउन पैसेंजर ट्रेन का इंजन गोला-बांकेगंज के बीच फेल हो जाने से यह ट्रेन दो घंटे देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

गोला से चलने के बाद बांकेगंज स्टेशन पहुंचने से पहले ही होम सिग्नल के पास ऐशबाग-मैलानी पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोलर लखनऊ को दी। कंट्रोल से अपराह्न 2.25 मिनट पर स्टेशन अधीक्षक मैलानी को इस ट्रेन का इंजन फेल होने की खबर मिली। सूचना पर यहां से 2.50 मिनट पर एक लाइट इंजन ऐशबाग-मैलानी पैसेंजर को घटनास्थल से लाने के लिए भेजा गया। तब यह ट्रेन दो घंटे देरी से करीब 4.15 बजे मैलानी पहुंच सकी। इस कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ीं। चूंकि यही ट्रेन 52278 डॉउन बनकर मैलानी से पलिया के लिए जाती है, इस कारण 52278 ट्रेन भी दो घंटे देरी से यहां से रवाना हो सकी।
चीफ क्रू कंट्रोलर अजय कुमार ने बताया कि इंजन के यहां पहुंचने और जांच के बाद ही उसके फेल होने का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed