फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ahmed's family expressed anger over his death and demanded his arrest

Lakhimpur Kheri News: अहमद की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ahmed's family expressed anger over his death and demanded his arrest
मृतक के घर पर लगी भीड़। संवाद
मोहम्मदी। मोहल्ला बाजारगंज निवासी अहमद की इलाज के दौरान मौत के बाद बृहस्पतिवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। शव लेकर बरवर चौराहे की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन

सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ मोहम्मदी समेत अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शुक्रवार सुबह काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि 12 जुलाई की रात करीब नौ बजे मारपीट हुई थी। अहमद के भाई असलम की तहरीर पर उसी समय रितिक, विकास और तनु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर के अनुसार, अहमद खोखे पर बज रहे बैंडबाजे की आवाज कम कराने के लिए कहने गया था। इसी दौरान उसे लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां शम्मा ने आरोप लगाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी का घर पास में होने और मृतक के घर के आसपास पुलिस न होने से परिजन आक्रोशित हो गए। वे शव लेकर बरवर चौराहे की ओर चल दिए। महिलाओं ने नारेबाजी की। चौराहे से पहले सीओ अरुण कुमार सिंह और एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस और परिजनों के बीच गहमा-गहमी भी हुई।

परिजन हत्या का मामला दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हत्या की धारा नहीं बनती और उसी मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed