फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ahirana in trouble, more than 10 houses in the river in 24 hours

Lakhimpur Kheri News: मुसीबत में अहिराना, 24 घंटे में 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Wed, 12 Jul 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ahirana in trouble, more than 10 houses in the river in 24 hours
पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।
महेवागंज/ सुंदरवल। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच अहिराना गांव में नदी की विनाश लीला जारी है। बीते चौबीस घंटे में दस से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। गांव में कच्चे-पक्के सिर्फ करीब 23 घर शेष हैं, वह भी नदी के निशाने पर हैं। पांच साल पहले इस गांव में 200 घर हुआ करते थे। पीड़ित ग्रामीण अपनी बची-खुची गृहस्थी लेकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार शाम को कटान की रफ्तार अचानक तेज हो गई। मंगलवार को अहिराना के छोटू निषाद, सोहन यादव, कमल किशोर, चंद्रिका निषाद, बीरबल निषाद, राजेश, मनोहर लाल, कमलेश, अशोक, रामबचन गौतम के घर नदी में समा गए। कटान करती हुई नदी प्राथमिक विद्यालय के करीब पहुंच गई है। वहीं, घर कटने से बरसात में सिर छुपाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। राशन-पानी तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया की स्कूल में 94 बच्चे नामांकित हैं। डीएम के निर्देश पर विद्यालय को खाली करा लिया गया है। स्टाफ समेत समीप के शंकरपुर गांव के विद्यालय में बच्चों को अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन को आई याद... पहुंचा गांव
अहिराना में कटान की वजह से बेघर हो रहे ग्रामीणों की सुध लेने मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह मय प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कटान का जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम श्रद्धा सिंह को ग्राम समाज की या कब्जे वाली भूमि को खाली कराकर पीड़ितों को जल्द से जल्द बसाने के निर्देश दिए हैं। उधर, डीएम के पूछने पर सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने सफाई दी कि नदी का प्रवाह 1.38 लाख क्यूसेक है। बहाव पर नजर रखी जा रही है। डीएम ने सीएमओ को विस्थापित परिवारों को पर्याप्त, जरूरी एवं मुकम्मल चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, बीडीओ पीयूष कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार समेत तमाम विभागीय अफसर मौजूद रहे।
घाघरा नदी के कटान की जद में स्कूल

धौरहरा/ रमियाबेहड़। धौरहरा के रमियाबेहड़ में बने प्राथमिक विद्यालय माथुरपुर की बिल्डिंग से नदी महज सौ मीटर की दूरी पर बह रही है। ग्रामीणों का अंदेशा है कि यदि इसी तरह से नदी का जलस्तर बढ़ता गया तो आस पास की जगह के साथ ही स्कूल नदी में समा जाएगा। स्कूल में 570 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। धौरहरा क्षेत्र से निकली घाघरा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने नदी के बहाव को देखते हुए अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कटान रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद

बरूआ कलां के खेतिहर इलाके में शारदा नदी करने लगी कटान
पलियाकलां। शारदा नदी ने बोझवा में लाइन पार बरूआ कलां के खेतिहर इलाकों में कटान करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन पार बोझवा के बनवारी लाल, विजय कुमार, हरद्वारी लाल, श्रीनगर के दीपक, दर्शन, चंद्रिका आदि के खेतों के पास कटान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। उधर, जलस्तर कम होने के बाद भी नदी का पानी इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से नहीं उतरा है। चारपहिया वाहन वाले ही यहां से गुजर रहे हैं। जल आयोग का कहना है कि नदी खतरे के निशान से करीब 14 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है। शाम 04ः00 बजे नदी का जलस्तर 153.960 सेंटीमीटर पहुंच गया था। संवाद

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से गुजरती कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed