{"_id":"5f2c23658ebc3e4ad7123e3f","slug":"agricultural-lakhimpur-news-bly415340652","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान खरीद 2020-21 में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों के पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद सत्र के समस्त पंजीकृत किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से पूर्व वर्ष का पंजीकरण प्रपत्र देखकर उसमें यथा आवश्यक संशोधन कर या बिना संशोधन लॉक कर दें। नए पंजीकरण के लिए किसानों को अपना नंबर देना अनिवार्य हैै, क्योंकि पंजीकरण लॉक ओटीपी के माध्यम से होगा।
पंजीकरण के लिए किसान विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। इसके साथ ही राइस मिलर्स के भी पंजीकरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड होंगे, जिसके लिए राइस मिल के मालिकों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केवल लॉक हुई मिल ही क्रय केंद्र से और भंडारण डिपो से मैपिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार की सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में संचालित होने वाले क्रय केंद्रों के प्रस्ताव समेत सूची 15 अगस्त 2020 तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।