फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 candidates will contest elections from Kheri Lok Sabha seat

Lok Sabha Election 2024: नाम वापसी के बाद खीरी सीट से 11, धौरहरा से 12 उम्मीदवार मैदान में

Tue, 30 Apr 2024 03:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

लखीमपुर में नाम वापसी के बाद खीरी और धौरहरा दोनों सीटों से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें खीरी सीट से 11 और धौरहरा 12 प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
11 candidates will contest elections from Kheri Lok Sabha seat
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान सोमवार को धौरहरा सीट से एक प्रत्याशी ने परचा वापस ले लिया। निर्दलीय प्रत्याशी नर सिंह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। नाम वापसी के बाद दोनों सीटों से 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें खीरी सीट से 11 और धौरहरा 12 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया 18 से 25 अप्रैल तक चली थी। इसमें दोनों सीटों से 28 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें खीरी से 12 और धौरहरा से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच में चार परचे खारिज हो गए थे। इसमें खीरी से एक और धौरहरा से तीन थे। सोमवार को एक परचा वापस होने पर अब चुनाव मैदान में 23 उम्मीदवार बचे हैं, जिनके लिए 13 मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन


चुनावी मैदान में ये उम्मीदवार
खीरी सीट : भाजपा से अजय कुमार मिश्र, बसपा से अंशय कालरा, सपा से उत्कर्ष वर्मा, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी के मुकेश कुमार, परिवर्तन समाज पार्टी से संध्या जायसवाल, जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी से दरबारी लाल चौहान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से खंजन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से ओम नाथ, रिपब्लिकन पार्टी से पंचशिला आनंद, निर्दलीय नरेंद्र सिंह भदौरिया और सतेंद्र कुमार मौर्य चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौरहरा सीट : सपा से आनंद सिंह भदैरिया, भाजपा से रेखा अरुण वर्मा, बसपा से श्याम किशोर अवस्थी, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी राजेश कुमार, लोक जन संघर्ष पार्टी से सुदेश कुमार, आम जनता पार्टी से आशुतोष पाठक, पीस पार्टी से काशिम अली, विजय कुमार तिवारी, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सकसेन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से जर्नादन प्रसाद, निर्दलीय समरेंद्र कुमार, राम नरेश चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed