फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the postmortem, the husband stopped the funeral

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमाॅर्टम के बाद पति ने रोका अंतिम संस्कार

Tue, 20 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the postmortem, the husband stopped the funeral
सिंगाही। क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो मृतका के पति ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उसने कस्बा सिंगाही निवासी एक युवक पर पत्नी से संबंध रखने और उसी के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के जल्द कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

घटना के समय महिला का पति दिल्ली में था। सूचना मिलने पर वह गांव लौटा और पत्नी की मौत को संदिग्ध बताते हुए सिंगाही पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण शाॅक हेमरेज बताया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति का आरोप है कि उसके दिल्ली में मजदूरी पर जाने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी से नाजायज संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि मामले के उजागर होने के डर से आरोपी ने गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed