फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the Maha Aarti, devotees danced to Garba-Dandiya

Lakhimpur Kheri News: महाआरती के बाद गरबा-डांडिया पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the Maha Aarti, devotees danced to Garba-Dandiya
नवरात्र पर मां दुर्गा की सामूहिक आरती में शामिल महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ‘अध्यात्म की ओर’ की ओर से बृहस्पतिवार को नई बस्ती में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती, कन्या पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गरबा-डांडिया की धूम रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। संस्था की कार्यकारिणी सदस्य शालू गुप्ता ने गरबा के महत्व पर प्रकाश डाला। बालिकाओं रिद्धिमा शेखर, सेज मजूमदार और काशवी टंडन ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और देवी स्तुतियों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और सदस्यों ने गरबा व डांडिया रास में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

संस्था की मीडिया प्रभारी रश्मि महेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से लोगों को जोड़ना है। मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा का संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर, रति शेखर और सदस्यों ने स्वागत किया। अरुणा अग्रवाल ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ममता अग्रवाल, रचना शेखर, पूनम मित्तल, नेहा मित्तल, खुशबू मित्तल, रेखा भल्ला, ऋतु भल्ला, अंजुल जलोटा, खुशबू शेखर, ऋचा शेखर, दिव्या शेखर, राशि अग्रवाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed