फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the evening meal You must give the children milk

शाम के भोजन के बाद  बच्चों को अवश्य दें दूध 

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
After the evening meal You must give the children milk
मातृ सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
मात्तृव सम्मेलन में बोले मिल चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण तिवारी 
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर में हुए मातृ सम्मेलन में सरयू सहकारी चीनी मिल के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण तिवारी ने कहा कि दूध एक पूर्ण आहार है। अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शाम के भोजन के बाद एक गिलास दूध जरूर देना चाहिए। 

मातृ सम्मेलन का शुभारंभ मिल चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण तिवारी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को निरोग रखने और पौष्टिक आहार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में वायरस से फैलने वाली बीमारियों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को साफ-सुथरा रखकर खसरा, चिकन पॉक्स, जुकाम, खांसी, डायरिया आदि बीमारियों से बचाया जा सकता है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए रचना तोमर ने कहा कि बच्चों को समय से स्कूल भेजना चाहिए। स्कूल से वापस आने पर मिले होमवर्क को पूरा कराना चाहिए। सम्मेलन को नेहरू कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य वंदना शुक्ला, सरस्वती शिशु मंदिर लखीमपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, अंजली तोमर, संचित सिंह, यश तोमर सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed