फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the encounter, police caught five accused of robbery

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े लूट के पांच आरोपी

Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the encounter, police caught five accused of robbery
लखीमपुर खीरी। रवहीं पुल के पास हुई मुठभेड़ में मंगलवार को खीरी के जगसण निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के भाई से महीना भर पहले 1.13 लाख रुपये लूटने वाले पांच बदमाश पुलिस और क्राइम ब्रांंच के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 60 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

खीरी थाने के जगसण निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राकेश का चचेरा भाई रामप्रताप 28 अगस्त को इंडियन बैंक शाखा नकहा से 1.13 लाख रुपये निकालकर घर आ रहा था। रास्ते में मठियापुरवा क्रशर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। रामप्रताप को घायल कर 1.13 लाख रुपये लूट ले गए। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात रवहीं पुल के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

लूट की घटना में शामिल पढुवा थाने के गांव गंडूरी निवासी फिरोज अहमद, बालूडीहा निवासी अशफाक, महराजनगर का अयान, मुकेश निवासी गांव झंडी व शारदानगर थाने के चौफेरी निवासी अंशू तिवारी को दबोच लिया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त अंशू तिवारी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूट के 60 हजार रुपये, तीन मोबाइल, दो बाइकें, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए। एक बाइक लूट के रुपयों से खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed