फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After repair, bumps have formed at many places on Saidhari bypass, vehicles are overturning

Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के बाद सैधरी बाइपास पर जगह-जगह बन गईं ठोकरें, पलट रहे वाहन

Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
After repair, bumps have formed at many places on Saidhari bypass, vehicles are overturning
सैधरी बाइपास बनी ऊंची ठोकर। संवाद
लखीमपुर खीरी। एक ओर शहर से सटे सैधरी बाइपास का कार्य पूरा होने का विभाग दावा कर रहा है, वहीं मरम्मत के बाद कई जगहों पर ठोकरें बन गईं हैं, जो राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गईं हैं। लोगों का कहना है कि ठोकरों के कारण आए दिन वाहन पलट जा रहे हैं। शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग के आला अफसर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


शहर से सटे करीब चार किलोमीटर लंबे सैधरी बाइपास काे करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सही कराया जाना था। जर्जर हो चुकी सड़क को बीच-बीच में सही तो करा दिया गया, लेकिन नई सड़क ऊंची होने के कारण कई जगहों पर ठोकरें बन गईं हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि यहां कई दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलट भी चुके हैं। वहीं चार पहिया वाहनों का निचला हिस्सा सड़क से टकरा जाता है। इसके अलावा नालियों का कार्य भी अधूरा है। जबकि महेवागंज होते हुए गोला, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ और पीलीभीत, बस्ती, बहराइच आदि जाने वाले वाहन इसी बाइपास से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--- लोग बोले- मार्ग पर हैं कई खतरनाक मोड़---
बाइपास पर भारी वाहन निकलते हैं। मार्ग पर कई खतरनाक मोड़ होने के साथ ही जगह-जगह ठोकरें बन जाने से राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी विभाग इस पर ध्यान ही नहीं दे रहा है। - गौरव

पुरानी सड़क नीची है, जबकि नई बनाई गई सीसी रोड ऊंची है। इससे जगह-जगह ठोकरें बनने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बीते दिनों यहां एक ई-रिक्शा भी पलट गया था। - शुभम

जर्जर हालत में है फत्तेहपुर गांव का मिनी बाइपास
लखीमपुर खीरी। निघासन रोड से सेठ घाट को जोड़ने वाले मिनी बाइपास की हालत काफी खराब है, जबकि सेठ घाट पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है तो शहर को जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस मार्ग पर सेठ घाट चौकी भी बनी है। जहां तक पीड़ितों को पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बावजूद इसके इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। संवाद


सैधरी बाइपास जहां-जहां क्षतिग्रस्त था, वहीं पर मरम्मत का कार्य हुआ है। अब सड़क किनारे नालियों का कार्य बचा है, उसकी भी शुरुआत हो गई है। अगर कहीं ठोकरें बन गईं हैं तो उन्हें दिखवाया जाएगा। -तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड

सैधरी बाइपास बनी ऊंची ठोकर। संवाद

सैधरी बाइपास बनी ऊंची ठोकर। संवाद

सैधरी बाइपास बनी ऊंची ठोकर। संवाद

सैधरी बाइपास बनी ऊंची ठोकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed