फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After relief during the day, melting again in the evening... schools closed till 24

Lakhimpur Kheri News: दिन में राहत के बाद शाम को फिर गलन... स्कूल 24 तक बंद

Tue, 23 Jan 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
After relief during the day, melting again in the evening... schools closed till 24
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से चल रही सर्द हवाओं से सोमवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से पहले जैसा माहौल हो गया। शाम करीब चार बजे से ही गलन शुरू हो गई। उधर, मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में 24 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि आने वाले एक सप्ताह तक ठंड और गलन से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलने वाली। रविवार के मुताबिक सोमवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा लेकिन चार बजे से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड और गलन कम न होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ठंड और गलन लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। इसको देखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी 24 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही स्कूलों में तैनात अध्यापक सुबह दस बजे से तीन बजे तक स्कूल खोलकर विद्यालय के कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed