फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After rape, name written on girl's face with hot iron

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के बाद गर्म सलाई से किशोरी के चेहरे पर लिख दिया नाम

Sat, 27 Apr 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
After rape, name written on girl's face with hot iron
लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को एक युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में गर्म सलाई से किशोरी के चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में पाक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि 19 अप्रैल को दिन में करीब 11.30 बजे उसकी पुत्री पड़ोस की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी, तभी आरोपी अमन उसे जबरन अपने घर ले गया। उसने तीन दिनों तक बेटी को बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्म सलाई से उसके चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कोर्ट में बयान दर्ज होने के पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की बढ़ाई धारा परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सामान्य मारपीट, गालीगलौज व बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद जब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए कराए गए तब बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। मामले की जांच धौरहरा कस्बा प्रभारी राजजीत यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed