{"_id":"653c0298c75ad125b6043eb7","slug":"after-navratri-bullion-trade-got-wings-silver-boom-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-8432-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवरात्र के बाद से सराफा व्यापार को लगे पंख, चांदी के करवा की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवरात्र के बाद से सराफा व्यापार को लगे पंख, चांदी के करवा की बहार
विज्ञापन
काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक
लखीमपुर खीरी। 15 अक्तूबर से शुरू हुई नवरात्र के बाद से लगातार सर्राफा व्यापार में तेजी देखी जा रही है। शहर के ज्वैलर्स के शो रूम में ग्राहकों की भीड़ जुटी है। व्यापारियों का अनुमान है कि दीपावली तक जिले से करीब 50 करोड़ का व्यापार हो जाएगा। उधर, करवा चौथ को लेकर भी कारोबारी उत्साहित हैं।
श्राद्ध समाप्त होने के बाद नवरात्र से लोगों ने नए सामान की खरीददारी शुरू की थी। इस बार नवरात्र में सराफा बाजार भी चढ़ा रहा। चार दिनों के बाद करवाचौथ है। बाजार में चांदी के करवा की डिमांड ज्यादा है। 100 ग्राम से 500 ग्राम तक के चांदी के करवा बाजार में हैं। सबसे महंगा करवा 50 हजार तो सबसे कम 15 हजार का है। करवा चौथ पर शृंगार को लेकर पायलों की बिक्री में भी तेजी है। चांदी की करधन, पाजेब की भी डिमांड है। चांदी के साथ सोने की बाली, नथनी, माथे की बिंदिया, अंगूठी और चेन की भी डिमांड हो रही है।
लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के मालिक हर्ष सेठ ने बताया कि बाजार में सौ से लेकर आधा किलो तक के चांदी के करवा मौजूद हैं। सौ ग्राम चांदी के करवा की कीमत करीब 7500 रुपये, दो सौ ग्राम की कीमत 15 हजार रुपये है। शोरूम पर 15 हजार से लेकर करीब 50 हजार रुपये तक की कीमत के करवा मौजूद हैं। अभी दो सौ ग्राम के करवा की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में पहले से अच्छा होगा कारोबार
काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के हर्ष सेठ बताते हैं कि नवरात्र से अब तक बाजार काफी अच्छा चल रहा है। चार दिन के बाद करवा चौथ है, इसको लेकर ग्राहकों ने खरीददारी शुरू कर दी है। वहीं आगे धनतेरस और दीपावली का त्योहार है। इस बार पूरे जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने की पूरी संभावना है। बताया कि सबसे हल्का 100 ग्राम चांदी का करवा करीब 7500 रुपये का पड़ रहा है। ग्राहक जितने वजन का करवा लेगा, उसे उसी के हिसाब से दाम देने होंगे।
नवरात्र से लेकर अब तक हो रही जेवरों की बिक्री
कचेहरी रोड स्थित सौभाग्य ज्वेलर्स के मालिक शिवम गुप्ता का कहना है कि नवरात्र के नौ दिनों में बेहतर कारोबार हुआ है। अब करवा, धनतेरस और दीपावली पर भी सराफा बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार है। नवरात्र पर पूरे जिले से इस बार करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, अब बड़े इन त्योहारों पर भी अच्छा व्यापार होने की पूरी संभावना है।