{"_id":"667b29c9ba28abb8dc07c6b4","slug":"after-coming-out-of-jail-the-loving-couple-got-married-in-a-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-123177-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेल से आने के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेल से आने के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
शादी के बाद प्रेमी युगल जोड़ा।संवाद
निघासन। तीन माह जेल में बंद रहे नगर के अटल नगर निवासी प्रेमी ने पढ़ुआ थाने के खरवहिया निवासी प्रेमिका के साथ मंगलवार को मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमी युगल जोड़े को लोगों ने आशीर्वाद दिया।
अटल नगर के दिलीप ने बताया कि एक साल पहले खरवहिया की रिंकी से उसे प्रेम हो गया था। दोनों चार माह पहले घर से चले गए थे। रिंकी के पिता रामेश्वर ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। रिंकी को बालिग होने में दो माह शेष थे। पुलिस ने दोनों को बरामद कर रिंकी को नारी निकेतन और दिलीप का चालान भेज दिया।
तीन माह जेल में रहने के बाद जब रिंकी ने कोर्ट में बालिग होने और दिलीप के साथ रहने की अर्जी लगाई तो उसके बाद उसकी रिहाई हो गई। जेल से छूटने के बाद दोनों कस्बे के दुर्गा मंदिर पहुंचे, वहां शादी करनी चाही, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दिलीप के पिता गुड्डू, सभासद पति अमित आदि लोगों ने नानक नगर के नंदीश्वर बाबा में जयमाल डालकर विवाह कराया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने जानकारी से इंकार किया है।