फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After beating the young man, he dragged him with a tractor in the field and killed him.

Lakhimpur Kheri News: पिटाई करने के बाद खेत में ट्रैक्टर से घसीटकर युवक को मार डाला

Thu, 08 Feb 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
After beating the young man, he dragged him with a tractor in the field and killed him.
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के मिर्जापुरवा गांव में मंगलवार की रात एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद ट्रैक्टर के पीछे बांधकर खेत में घुमाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पर चोट के निशान मिले हैं। ग्राम प्रधान पिता ने भूमि को लेकर विवाद के कारण अपने दो चचेरे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने इन दोनों के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिर्जापुरवा के ग्राम प्रधान नंदकिशोर भार्गव का 25 वर्षीय पुत्र अंकित मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गांव से दो किमी दूर ट्रैक्टर लेकर पाटा लगाने के लिए घाघरा नदी पार अपने खेत पर गया था। बुधवार की सुबह दूसरे के गन्ने के खेत से उसका शव बरामद हुआ। नंदकिशोर ने अपने दो चचेरे भाइयों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि मेरे ही गांव में रहने वाले कमलेश पुत्र राम आसरे व गुरैनी मजरा उभयपुर के रहने वाले कमलेश पुत्र डल्ला प्रसाद उनके चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन


इनके साथ उनका भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इन दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे अंकित को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को मेरे ही परिवार के राजेश कुमार के खेत में ट्रैक्टर में बांधकर घसीटने के बाद छोड़ दिया। सूचना मिलने पर सीओ प्रीतम पाल सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नंदकिशाेर ने कमलेश पुत्र रामआसरे, कमलेश पुत्र डल्ला प्रसाद के अलावा दो अन्य लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनावी रंजिश और जमीन संबंधी विवाद का मामला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के घसीटने के मिले निशान ः प्रधान पुत्र अंकित की हत्या मामले में ग्रामीणों की मानें तो ट्रैक्टर से बंधे शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि शव को कई घंटों तक बांधकर घसीटा गया हो। खेत की मिट्टी और कंकड़ से शरीर पर खरोंच और गंभीर चोटें भी दिखाई दे रहीं थी। घसीटे जाने की वजह से शरीर का मांस गायब हो गया था और हड्डियां दिखाई देने लगीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed