{"_id":"5d28d26e8ebc3e6cc17ca614","slug":"after-all-joined-by-eo-ambesh-in-palika-lakhimpur-news-bly3684171169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार पालिकाध्यक्ष ने ईओ अंबेश को कराया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार पालिकाध्यक्ष ने ईओ अंबेश को कराया ज्वाइन
विज्ञापन
ईओ आरआर अंबेश की ज्वाइनिंग को लेकर चल रही उठापटक पर शुक्रवार शाम विराम लग गया। गोला से दो जुलाई को रिलीव होने के बाद लखीमपुर पालिका में ज्वाइनिंग के लिए पिछले दस दिन से इंतजार अबेश को ज्वाइन करा ही लिया गया।
बता दें कि शासन ने पालिका ईओ अखिलेेश त्रिपाठी का तबादला बस्ती के लिए और गोला ईओ आरआर अंबेश का स्थानांतरण लखीमपुर के लिए कर दिया था। लेकिन पालिकाध्यक्ष न तो ईओ त्रिपाठी को रिलीव कर रहीं थी और न ही ईओ अबंश को ज्वाइन करा रही थीं। ईओ त्रिपाठी की रिलीविंग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष के बीच रार शुरू हो गई थी। इस पर नगर कार्यकारिणी ने जहां ईओ त्रिपाठी को रिलीव करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा था तो वहीं कुछ पालिका सदस्य भी पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए थे, उन्होंने भी डीएम को पत्र सौंपकर ईओ को कार्यभार ग्रहण कराने की मांग उठाई थी। वहीं शुक्रवार को पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी वेतन दिलाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौँपा। इधर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेयी ने ईओ अंबेश को कार्यभार ग्रहण करा दिया। इससे तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है।
ज्वाइनिंग कराने के लिए कभी मना ही नहीं किया। ज्वाइनिंग तो करानी ही थी, बस कुछ दिन इंतजार करने को कहा था। पालिका का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करा दिया है।
विज्ञापन
निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष-नगर पालिका लखीमपुर
नगर पालिका परिषद, लखीमपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हमारी प्राथमिकता शहर की साफ, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुंदर व हराभरा शहर बनाने की है।
आरआर अंबेश, ईओ