फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After 13 days, report of rape of innocent daughter filed against elder brother

Lakhimpur Kheri News: 13 दिन बाद बड़े भाई के खिलाफ दर्ज कराई मासूम बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 16 Oct 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
After 13 days, report of rape of innocent daughter filed against elder brother
खीरी टाउन। एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के खिलाफ चार साल की बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट घटना के 13 दिन बाद दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि करीब 13 दिन पूर्व उसकी चार वर्षीय पुत्री पड़ोस में रहने वाले उसके बड़े भाई के घर गई थी। भाई ने पुत्री को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग पहुंच गए। बालिका के साथ हुई हरकत को लेकर कहासुनी हो गई। आपस के रिश्ते खराब ना हो इसलिए बात को दबा दिया गया था।
विज्ञापन

मासूम की तबीयत बिगड़ जाने पर पिता रविवार की देर शाम खीरी थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया है। खीरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed