फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Afaq's life was taken by the second wife and her lover.

Lakhimpur Kheri News: दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने ली थी आफाक की जान

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Afaq's life was taken by the second wife and her lover.
बांकेगंज। थाना मैलानी के ढाका गांव में धारदार हथियारों से आफाक (45) की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी छोटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पुत्री ने पहले ही सौतेली मां पर हत्या का शक जाहिर करते हुए संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

कुकरा निवासी अफाक पत्नी और बच्चों के साथ ढाका गांव के फार्महाउस की करीब 10 साल से देखभाल करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फार्म हाउस से कुकरा ताजिया मेला देखने बाइक से अकेले गया था। बुधवार की सुबह उसका शव फार्म हाउस से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा दिखाई दिया। उसके पेट और कमर में धारदार हथियार के हमले से गहरे जख्म थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आफाक के चाचा अतहर खां की तहरीर पर दूसरी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी कुकरा गांव के छोटू उर्फ नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों में से किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, बाद में शव गन्ने के खेत में फेंका
बांकेगंज। आफाक की हत्या मामले में परिस्थितिजन्य साक्ष्य यह तस्दीक करते हैं कि फार्महाउस पर धारदार हथियार से मारने के बाद शव को घसीटकर गन्ने के खेत में डाला गया था। बुधवार सुबह पुलिस को फार्महाउस से गन्ने के खेत तक घसीटने के निशान और वहीं पर कमीज के टूटे बटन मिले थे, जबकि आफाक की चप्पल अलग-अलग जगहों पर पड़ी हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले फार्महाउस के अंदर उसकी हत्या की गई और फिर उसके शव को घटनास्थल से घसीटकर करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में डाला गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि फार्महाउस के अंदर उसे घायल किया गया, फिर हमलावर उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला गया। हालांकि, अभी तक पुलिस न तो आला-ए-कत्ल बरामद कर पाई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकी है। संवाद


मृतक के चाचा अतहर खां की तहरीर पर मृतक की दूसरी पत्नी पूनम और कुकरा गांव के छोटू उर्फ नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- प्रवीण कुमार, सीओ, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed