{"_id":"56ed52cb4f1c1b4c5f8b4d8a","slug":"advocates-to-silently-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने मौन रहकर किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने मौन रहकर किया विरोध प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों पर बढ़ रहे हमलों के विरोध में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शनिवार को मौन रहकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रभावी कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला कानपुर के बिल्हौर के अधिवक्ता जितेंद्रपाल, प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्रा लखनऊ के श्रवण कुमार वर्मा, गोरखपुर के विजय कुमार श्रीवास्तव तथा जौनपुर के जितेंद्र श्रीवास्तव की हत्या तथा प्रदेश में वकीलों पर बढ़ रहे हमलों के विरोध में मौन रहकर विरोध दिवस मनाने का निर्णय किया गया था। निर्णय के अनुसार जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।