{"_id":"6597002ba44834a2a00ce936","slug":"advocates-association-18-claimants-filed-nominations-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12339-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ : 18 दावेदारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ : 18 दावेदारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए चुनाव कमेटी के साथ दावेदारों से न
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन के पहले दिन 18 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी ठोकी। चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण त्रिवेदी ने चुनाव कमेटी के साथ दावेदारों से नामांकन पत्र प्राप्त किया।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया का प्रारंभ हुआ, जिसमें पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। महामंत्री के लिए मथुरा प्रसाद अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जितेंद्र त्रिपाठी जीतू और बलस्टर लाल पांडे ने अपना नामांकन दाखिल किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए घनश्याम द्विवेदी और सुशील शुक्ला मैदान में हैं, तो कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रभात कुमार अवस्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री के लिए अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, रणवीर सिंह और ऐश्वर्या धुरिया ने अपनी दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
गवर्निंग काउंसिल के लिए उर्मिला सिंह, अमित कुमार द्विवेदी, सफीक अहमद, राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री जबकि गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए इम्तियाज अहमद, मोहम्मद हारुन और अतुल कुमार बाजपेयी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।