फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocate dies of fever, dengue confirmed in seven patients

Lakhimpur Kheri News: बुखार से अधिवक्ता की मौत, सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 09 Oct 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies of fever, dengue confirmed in seven patients
नगरीय स्वास्थ ​केेंद्र निर्मल नगर में मरीज देखते डाक्टर
लखीमपुर खीरी/ओयल। बुखार का कहर जानलेवा बनता जा रहा है। रविवार को डेंगू से मोहम्मदी के एक अधिवक्ता की मौत हो गई। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती हुए बुखार रोगियों की जांच कराने पर सात में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को करीब 70 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के थे। डॉ. शुभम शुक्ला ने मरीजों का परीक्षण कर जांच कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जिला अस्पताल में बुखार आने पर डेंगू वार्ड में भर्ती चार वर्षीय आरिफ, 20 वर्षीय सोनी, 22 वर्षीय नजमा, 65 वर्षीय लल्ली देवी, 52 वर्षीय नंदरानी एवं 27 वर्षीय मंजू देवी में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में भर्ती 14 बच्चों में 13 बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा आईसीयू वार्ड में हाई ग्रेड फीवर से ग्रसित पांच बच्चों का इलाज हो रहा है। पुरुष मेडिकल वार्ड में 22 बुखार रोगियों में दिलीप कुमार में मलेरिया और अरुण कुमार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती 32 मरीजों में 15 बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी में रविवार को पूर्वी लखपेड़ा निवासी अधिवक्ता रामसेवक मिश्रा की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में इन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी।


बुखार के प्रकोप के बाद भी नहीं लगाया गया शिविर
औरंगाबाद। गांव ढकिया के ग्रामीणों का कहना है कि तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके बावजूद न तो कस्बे की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। कस्बे निवासी नन्हे मिश्र, हाजी जलील, रिज़वान हैदर, रज़ी हैदर के परिवार के लोगों को डेंगू होना बताया जाता है। प्रधान प्रतिनिधि प्रजेश मिश्रा ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर जांच करने की आवश्यकता है।

संसारपुर के कुकुहापुर में भी बुखार का कहर
संसारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज की ग्राम पंचायत सिसनौर के ग्राम कुकुहापुर में पिछले एक पखवाड़े से बुखार का प्रकोप जारी है। 38 साल के चंद्रशेखर, 25 साल के राहुल, 18 वर्षीय अनुराग, 40 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय सोनू, 28 वर्षीय अंकित, सहित राधेश्याम व इनकी मां, रवि वर्मा का गोला में, रोहित वर्मा का लखीमपुर में, तोताराम की पत्नी का बरेली में इलाज हो रहा है। ग्राम प्रधान मुनीश वर्मा ने बताया कि बुखार से अधिकांश ग्रामवासी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed