फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advisory issued to protect from lightning and storm

Lakhimpur Kheri News: वज्रपात व आंधी तूफान से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect from lightning and storm
लखीमपुर खीरी। आंधी तूफान, खराब मौसम में बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं के दौरान लोग अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें, इसको लेकर आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

जनपद में हर वर्ष आंधी, खराब मौसम में बिजली करने से जनहानि, पशु हानि व मकान क्षति होती है। काफी लोग घायल हो जाते हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित कुमार राज ने लोगों से अपील की है कि बिजली गजरने के दौरान पक्के मकान में चले जाए। खिड़की, दरवाजे, बरामदे, पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूर रहें।
विज्ञापन

खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें। लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैंडपंप आदि को न छुएं, न ही किसी को छूने दें। अगर खुले में फंस गए हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें। घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मोबाइल में डाउनलोड करें दामिनी व सचेत एप
वर्षा, आंधी तूफान, बिजली और बदलते मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए अपने मोबाइल में दामिनी या सचेत एप डाउनलोड कर लें। सचेत एवं दामिनी एप बहुउपयोगी है। प्रशासन, स्वयंसेवक व जागरूक लोगों की ओर से पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुंचाकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।

-------------
आकाशीय बिजली के दौरान इसका भी रखें ध्यान
पेड़ के नीचे न खड़े हों।
दीवार के सहारे टेक न लगाएं।
धातु युक्त नल एवं फ्रिज को न छुएं।
धातु से बने छाते का प्रयोग न करें।
घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
खुले वाहनों में सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें।
तैराकी या नौकायन न करें।
टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टाॅवर से दूर रहें।
घर के बाहर या छत पर रखीं भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, उनको बांधकर रख दें।
धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में न रखें।
-----------------------------
मदद के लिए कंट्रोल रूम के नंबरों पर करें फोन
आपदा से संबंधित मदद के लिए कंट्रोल रूम है। कंट्रोलरूम नंबर याद रखें, ताकि किसी भी समय मदद ली जा सके। कंट्रोल रूम नंबर 1077, 05872 298410, 9454416588 है। यह नंबर अभी केवल ऑफिस टाइम है, बाढ़ के समय 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed