फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adverse entry to two superintendents for negligence in booster dose

बूस्टर डोज में लापरवाही मिलने पर दो अधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to two superintendents for negligence in booster dose
डीएम ने तीन को दी कठोर चेतावनी, विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना टीकाकरण की बृहस्पतिवार को डीएम ने समीक्षा बैठक की। इसमें लापरवाही मिलने पर दो सीएचसी अधीक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने और तीन को कठोर चेतावनी जारी की है। इससे सीएचसी अधीक्षकों में खलबली है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कोरोना की बूस्टर डोज लगाने में लापरवाही बरतने पर सीएचसी रमियाबेहड़ के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा एवं बिजुआ अधीक्षक डॉ. अमित सिंह की प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश देकर बांकेगंज, मितौली एवं ईसानगर सीएचसी के अधीक्षक को कठोर चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बूस्टर डोज में तेजी लाएं। जिन लोगों की वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें फोन कर सूचित करें। यदि उनके लग चुकी हो तो उसकी फीडिंग कराएं। डीएम ने आशा, एएनएम को रोजाना 50 लोगों के बूस्टर डोज लगवाने और स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 15,000 लोगों का वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को वैक्सीनेशन की निरंतर समीक्षा कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed