फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aducation

रसोइयों के गलत चयन में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 26 Nov 2019 08:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
aducation
तिकुनिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जसनगर में दो रसोइया की नियुक्ति में अनियमितता पाए जाने के चलते बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच फूलबेहड़ बीईओ संजय राय को सौंपी हैै।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जसनगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार, मंगलवार को कुछ बच्चों ने मिड- डे मील का भोजन किया, लेकिन अधिकांश बच्चों ने भोजन नहीं किया था। तब बच्चों ने नए रसोइया का बनाया हुआ खाना खाने से इंकार करके सनसनी फैला दी थी। इस मामले की जांच बीईओ सदर और एमडीएम जिला समन्वयक से कराई गई। अधिकारियों ने बच्चों, अभिभावकों और रसोइया से बयान लिए थे। इसके बाद प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी से गंभीरता से पूछताछ करके रिपोर्ट बीएसए को सौंपी थी। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जसनगर के प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी ने रसोइया चयन में गड़बड़ी की। नियमों की अनदेखी करते हुए पात्र रसोइया का चयन नहीं किया था। इससे बच्चों और अभिभावकों में असंतोष फैला, जिससे बच्चों ने खाना न खाकर विरोध जताया था। रसोइया चयन में अनियमितता के चलते प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed