फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adopted Tharu villages Cmkaagi DM

गोद लिए गए थारू गांवों को चमकाएंगी डीएम

Wed, 14 Oct 2015 06:34 PM IST
चंदनचौकी।
चंदनचौकी। Updated Wed, 14 Oct 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
Adopted Tharu villages Cmkaagi DM
आदिवासी थारू क्षेत्र चंदन चौकी की एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में डीएम किंजल सिंह ने गोद लिए गए थारू क्षेत्र के विकास की रूप रेखा तैयार करने के लिए जिले के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने तमाम दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पहले चरण में थारू क्षेत्र केे दस गांवों धुसकिया, मंगलपुर, पचपेड़ा, पोया, सौनहा, नझोटा, भूड़ा, बनकटी, छिदिया पश्चिम और कजरिया को आदर्श गांव बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 15 नवंबर को दुधवा के पर्यटन सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा और थारू क्षेत्र के भ्रमण करने की बात भी बताई। इससे पूर्व डीएम ने चयनित गांवों में शौचालय, गहरी नालियों, घरों के बाहर कूड़ादान रखने, मद्यनिषेध के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को जागरूक करने, मॉडल स्कूल, शुद्ध पेयजल और जंगल क्षेत्र में प्लास्टिक पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इन गांवों के विकास के लिए विभाग से संबंधित अधिकारियों से वास्तविक वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली और विकास के लिए रायशुमारी की। मंगलपुर, सौनहा, धुसकिया, पोया आदि गांवों का भ्रमण कर विकास कार्य भी देखे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी राय, समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, वार्डेन दुधवा नरेंद्र उपाध्याय, एसडीएम पलिया सहित तमाम  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed