{"_id":"69fe3781feac2cfe910b4f0d","slug":"admissions-to-cane-growers-nehru-pg-college-begin-from-may-15-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-174636-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में 15 मई से प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में 15 मई से प्रवेश शुरू
Sat, 09 May 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
गोला का केन गोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। गत वर्ष से महाविद्यालय को गृह विज्ञान विषय की मान्यता भी मिल गई है। कॉलेज प्रशासन ने इसे बालिकाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
लखीमपुर रोड पर 2.6 हेक्टेयर भूमि में स्थापित केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1968 में गन्ना किसानों के अंशदान से हुई थी। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने बताया कि पहले महाविद्यालय छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध था, लेकिन वर्ष 2021-22 से यह लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय संचालित हैं। परास्नातक स्तर पर हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई होती है। स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 से गृह विज्ञान विषय भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयां और स्काउट एंड गाइड की पांच इकाइयां संचालित हैं। यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और राज्य टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र भी स्थापित हैं। इनके माध्यम से डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।
कॉलेज में स्नातक स्तर पर 960 सीटें और 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण की व्यवस्था है। परास्नातक में प्रत्येक संकाय में 60 सीटें और 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण है। गृह विज्ञान विषय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही महाविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के सीधे प्रवेश नहीं होगा।