फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Admission on banner, lock in school

Lakhimpur Kheri News: बैनर पर प्रवेश, स्कूल में ताला

Sun, 12 Jul 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Admission on banner, lock in school
छेदुई पतिया इंटर कॉलेज। स्रोत: ग्रामीण
मझगईं। छेदुई पतिया के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश का बैनर तो लगा है, लेकिन विषय तय न होने से स्कूल में ताला लटका है। प्रवेश लेने पहुंचे छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मायूस होकर लौट रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस कॉलेज से आसपास के 50 गांवों के लोगों को बड़ी उम्मीद थी।
विज्ञापन

छेदुई पतिया और आसपास के 50 गांवों के छात्र-छात्राएं 11वीं में प्रवेश के लिए इस नए कॉलेज की ओर उम्मीद से देख रहे थे। अभिभावकों को लगा था कि अब बच्चों को 15 से 20 किलोमीटर दूर निघासन या पलिया नहीं जाना पड़ेगा। इसी उम्मीद में वे फॉर्म और फीस लेकर कॉलेज पहुंचे, लेकिन स्कूल में ताला मिला।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से अब तक विषयों और कक्षाओं के संचालन संबंधी पत्र जारी नहीं हुआ है। इसी कारण प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वे तहसील से लेकर जिले के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।


------------मुझे एक जुलाई को बुलाया गया था। विषय तय कराने और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। वहां से आश्वासन मिला है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पत्र प्राप्त होते ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
-सोनी राठौर, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed