फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration alerted by malaria threat, 63 villages identified

Lakhimpur Kheri News: मलेरिया के खतरे से सतर्क प्रशासन, 63 गांव चिह्नित

Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Administration alerted by malaria threat, 63 villages identified
लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले वर्ष मलेरिया के अधिक मामले सामने आने के बाद 63 गांवों को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन गांवों में इस बार विशेष सफाई अभियान चलाने, स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने और ग्रामीणों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

मलेरिया से निपटने के लिए पंचायत, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि फरधान क्षेत्र के रजागंज, करनपुर, बेहटा, बिझौली, चिंतापुरवा, रमवापुर, मुड़िया, धनगवां, नौवा खेड़ा, मूर्तिहा, रहमत नगर, ढखवा, पचपेड़वा, दुघरा, कैमहरा, नयागांव, राजेपुर, फरधान, मूड़ाबुजुर्ग, बगहा, धौरहरा खुर्द, बेल, भुलभुलिया, जोधपुर, देवीपुरवा, बेलवा, देवरिया आदम, लोनी पुरवा, सोफियापुर, मछेदिया, कादीपुर, चककमला, ललवापुर, लगुचा, इकबालपुर, बरतेवा, टीकर, टीकरपुरवा, गुरावनपुरवा, कैमाखादर, अमकोटवा और परसेरा गांव संवेदनशील सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार नकहा क्षेत्र के अशोगापुर, नकहा, केवलपुरवा, जगसड़, लोधनपुरवा, छंगाकौड़ी, सरसवा, सरसवापुरवा, डललापुरवा, कटकुसुमा, ढखियापुरवा, कोढीपुरवा, चौपुर, पड़री, देवरिया, मोहद्दीपुर, महोला, बैबहा, कोरैया और कादीपुर गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया के प्रसार को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित गांवों में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के जरिये कैंप लगाकर जांच और उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed