फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADG Fire and IG encamped so that farmers could not reach Delhi

किसान दिल्ली न पहुंचने पाएं, इसलिए एडीजी फायर और आईजी ने डाला डेरा

Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ADG Fire and IG encamped so that farmers could not reach Delhi
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर सहित दिल्ली कूच करने के किसानों के ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के माथे पर बल पड़ गए हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। हर गतिविधियों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) फायर विजय प्रकाश और लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलित हैं। दिल्ली सीमा पर धरने पर बैठे किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने पर अड़े हैं। किसान संगठनों के आह्वान पर इन संगठनों से जुड़े जिले के किसान ट्रैक्टरों सहित दिल्ली कूच कर रहे हैं तो कुछ कूच करने की तैयारी में हैं। 26 जनवरी को जिले से किसान दिल्ली न पहुंचने पाएं, इसको लेकर पुलिस ने जिले की सीमाओं पर बैरीकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए, इसके लिए शासन के निर्देश पर एडीजी फायर विजय प्रकाश और आईजी लक्ष्मी सिंह लखीमपुर पहुंच गई हैं। एडीजी ने एलआरपी चौराहा पर पहुंचकर पुलिस की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तो, आईजी लक्ष्मी सिंह ने पलिया और निघासन क्षेत्र में किसानों से संवाद किया। उधर, पुलिस ने रामापुर, एलआरपी चौराहा, सैधरी बाईपास आदि स्थानों पर बेरीकेडिंग कर वाहनों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद चौकी पुलिस ने शुक्रवार तड़के ही दिल्ली हाईवे पर बैरियर लगा दिया। यह हाईवे लखीमपुर से सिकंद्राबाद होते हुए निकलता है। चौकी इंचार्ज हनुमंत तिवारी ने पुलिस बल के साथ निकल रहे चार पहिया वाहनों को रोककर चालकों और उनमें सवार लोगों से पूछताछ की। इसके बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। हाईवे पर फोर्स देख दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

सुरक्षा की दृष्टि से काफी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जिला प्रशासन अच्छा कार्य रहा है। किसान नेताओं और इस जिले से जो आंदोलनकारी जुड़े हैं। उनसे बेहतर संवाद स्थापित किया जा रहा है।
- विजय प्रकाश, अपर पुलिस महानिदेशक फायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed