फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Additional Commissioner took stock purchase food wheat

अपर आयुक्त खाद्य ने गेहूं खरीद का जायजा लिया

Thu, 28 May 2015 11:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner took stock purchase food wheat
अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रवींद्र कुमार ने जिले में कई गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। उन्होंने खरीद एजेंसियों को गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने और किसानों का बकाया भुगतान समय से करने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने मंडी स्थित मार्केटिंग के दो, एफसीआई और कर्मचारी कल्याण निगम के एक-एक गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपेड़ागंज पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। मार्केटिंग के गेहूं खरीद केंद्रों को अपना खरीद लक्ष्य पूरा करने को कहा। कर्मचारी कल्याण निगम को निर्देश दिया कि वह किसानों को बकाया खरीद मूल्य का जल्द से जल्द भुगतान करें। उन्होंने खरीद केंद्रों को यह भी निर्देश दिए कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। केंद्र पर पीने को पानी और छाया का इंतजाम हो।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने वहां मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी को निर्देश दिए कि राशन कार्ड नवीनीकरण का काम हर हाल में 30 मई तक पूरा कर लें। डीएसओ की बताई समस्याओं का समाधान करने का अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया है। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ चंद्र भाल उत्तम, अजय गोपाल और पीसीएफ के प्रभारी प्रभंजन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed