फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Additional Agriculture Director raided fertilizer shops

Lakhimpur Kheri News: अपर कृषि निदेशक (तिलहन) ने खाद दुकानों पर छापे मारे, किसानों से की बातचीत

Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Additional Agriculture Director raided fertilizer shops
ओयल में खाद की दुकान का निरीक्षण करते अपर कृषि निदेशक एसके सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। हाल ही में नकली खाद फैक्टरी का मामला सामने आने के बाद अपर कृषि निदेशक (तिलहन) एसके सिंह ने बृहस्पतिवार को फूलबेहड़, बेहजम और लखीमपुर ब्लॉक क्षेत्र में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों के निरीक्षण के दौरान पॉस मशीनों से खाद के वितरण की व्यवस्था देखी और किसानों से बातचीत की। स्टॉक व बिक्री रजिस्टर का अवलोकन किया। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी रही। इस दौरान उन्होंने पांच दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि ओयल में अपर कृषि निदेशक ने कृषि उन्नत केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टॉक व बिक्री रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद रेट बोर्ड देखा और वहां मौजूद किसानों से बातचीत की। ईपॉस मशीन के माध्यम से ही खाद बिक्री करने के निर्देश दिए। इसके बाद मां वैष्णो ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने अभिलेखों में स्टॉक का मिलान किया। इसके बाद उन्होंने फूलबेहड़ क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महेवागंज में भी किया औचक निरीक्षण
महेवागंज।अपर कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों ने खाद की दुकानों की चेकिंग की। स्टॉक और बिक्री रजिस्टर से मिलान किया। लाइसेंस की स्थित जानी। अपर कृषि निदेशक ने महेवागंज मे टंडन खाद भंडार, वर्मा इंटरप्राइजेज और मूसाराम फर्टिलाइजर शृंगारपुर की चेकिंग की। प्रपत्र से स्टॉक का मिलान किया। इस औचक निरीक्षण से खाद बीज के धंधेबाजों में हड़कंप की स्थित रही। चेकिंग की भनक लगते ही खाद बीज बेचने वाले कई दुकानदार शटर डाउन कर भाग निकले। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि अपर कृषि निदेशक के नेतृत्व में विभाग ने खाद की दुकानों की रूटीन चेकिंग की है। कहीं कोई अनियमितता की शिकायत नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed