फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action taken against fertilizer black marketing, two licenses suspended

Lakhimpur Kheri News: उर्वरक की कालाबाजारी पर कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित

Sat, 08 Aug 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Action taken against fertilizer black marketing, two licenses suspended
लखीमपुर खीरी। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग रोकने के लिए कृषि विभाग ने शुक्रवार को जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया। संयुक्त टीमों ने थोक, फुटकर उर्वरक विक्रेताओं और सहकारी संस्थाओं के विक्रय केंद्रों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न तहसीलों में 41 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता जांच के लिए आठ उर्वरक नमूने लिए गए। अनियमितता मिलने पर नौ विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए या उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 समेत संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर बिक्री, स्टॉक और बिक्री अभिलेख अद्यतन रखने तथा पीओएस मशीन से ही बिक्री करने के निर्देश दिए। किसानों से भी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदने और खरीद की रसीद लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed