फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action Plans with more than 165 million of the 14th Finance

14वें वित्त की 165 करोड़ से अधिक कार्ययोजनाएं पास

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
1134 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना को डीएम की मंजूरी
विज्ञापन

33 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं अभी तैयार नहीं

14वें वित्त की वार्षिक कार्ययोजना को डीएम की मंजूरी मिल गई है, जिससे जल्द ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत हो सकेगी। जिले की कुल 1167 ग्राम पंचायतों में से अभी 1134 ग्रामों की कार्ययोजना पास हुई है। जबकि 33 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना देर से बनने के कारण पास नहीं हो सकी हैं। इन ग्राम पंचायतों मेें एक अरब 65 करोड़ 14 लाख 93 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। 

बता दें कि ग्राम पंचायतों का छह माह पूर्व गठन हो चुका है, लेेकिन 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से अभी कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। कारण यह था कि कार्ययोजना बनाने मेें ग्राम पंचायतों ने देरी की, फिर ब्लाक स्तर पर संकलन में देरी होती रही। लिहाजा डीएम से अनुमोदन में काफी विलंब हुआ था। लेखाकार बीएल राना ने बताया कि 1167 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजनाएं प्राप्त हुईं थी, जिसमें एक अरब 65 करोड़ 14 लाख 93 हजार रुपये के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित व्यय के सापेक्ष ग्राम पंचायतों के पास वर्ष 2015-16 में दो किस्तों में प्राप्त करीब 80 करोड़ रुपये उपलब्ध हैैं, जबकि वर्ष 2016-17 में एक अरब 43 करोड़ 94 लाख 61 हजार रुपये दो किस्तों में मिलने हैैं। शेष 33 ग्राम पंचायतें पसगवां और ईसानगर ब्लाक की हैं, जिनकी कार्ययोजना मिलने पर अनुमोदन कराया जाएगा। यह धनराशि परिसंपत्तियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नए निर्माण कार्य जैसे नाली-खडंजा, दृव्य ठोस अवशिष्ट प्रबंधन आदि पर व्यय की जाएगी। लेखाकार ने बताया कि कार्ययोजना के वेबसाइट पर अपलोड होते ही आईडी जनरेट हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed