{"_id":"6125497c8ebc3e7a1d779cfa","slug":"acident-lakhimpur-news-bly4573760146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, चालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, चालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला काशीनगर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई्, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
मोहल्ला कमलापुर निवासी 30 वर्षीय गौरव सिंह अपने दोस्त आदित्य के साथ रविवार की रात को बाइक से काशीनगर मोहल्ला गया था। दुर्गा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गौरव सिंह की मौत हो गई। जबकि आदित्य का इलाज जारी है। संवाद
---
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो घायल
पसगवां। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर पनई गांव के निकट दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल हो गए।
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के बौधीखुर्द गांव निवासी राजकुमार (35) पसगवां कोतवाली के गांव भोगीपुर अपनी ससुराल आया था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी को विदा कराकर बाइक से अपने घर जा रहा था, पनई गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक राजकुमार की बाइक से टकरा गई। जिससे राजकुमार और दूसरी बाइक पर सवार काली चरन (40) निवासी डुडउलिया घायल हो गए। कालीचरन का एक पैर टूट गया है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से कालीचरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे। संवाद