फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

आग से 17 घर, सात बकरियां जिंदा जलीं

Sun, 28 Mar 2021 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
acident
acident
निघासन। गांव नौगवां में आग लगने से 17 घर जल गए, जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग लगने से सात बकरियां भी जिंदा जल गईं। राजस्व विभाग ने आग से करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

दौलतापुर के मजरा नौगवां में शुक्रवार रात करीब 11 बजे विष्णु के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिसे देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के अनिल, जसवंत, उजागर, विनोद, रामचरन, शर्मा देवी, श्रीप्रकाश, मुन्नालाल, राममूर्ति, पंकज, जराखन, ईश्वरदीन, कुलदीप, चंद्रकली, गोबरे समेत 17 लोगों के घर जल गए। विष्णु के पंद्रह हजार रुपये और सात बकरियां समेत अनाज व गृहस्थी जल गई। राजस्व निरीक्षक शंकरलाल राना, लेखपाल राजेश कुमार आदि ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed