{"_id":"6a7b6011c095ecddf80eb404","slug":"accused-of-murdering-a-girl-due-to-enmity-arrested-in-encounter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182213-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रंजिशन युवती की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रंजिशन युवती की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी उमाशंकर। स्रोत: पुलिस
सिकंदराबाद (खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में दलित युवती (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी उमाशंकर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बेहजम भेजा गया है। स्वस्थ होने पर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
छह अगस्त को घर से लापता हुई युवती का शव अगले दिन सात अगस्त को गन्ने के खेत में मिला था। वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धाराएं तरमीम कर जांच तेज कर दी।
जांच में रायपुर बुजुर्ग निवासी उमाशंकर का नाम सामने आया। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, एसआई जेपी सिंह, मोनू यादव और केशव समेत पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उमाशंकर के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका के परिवार से पुरानी घटना को लेकर उसकी रंजिश थी। घटना वाले दिन उसने सुबह से शराब पी रखी थी। पुलिस का दावा है कि मृतका को अकेले खेत की ओर जाते देखकर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
-- -
नाबालिग को ले जाने में मदद के आरोप से थी रंजिश
लखीमपुर खीरी। चार साल पहले मृतका की नाबालिग चचेरी बहन को ले जाने वाले युवक की मदद करने का आरोप उमाशंकर पर लगा था। उस समय लड़की के परिजनों ने उमाशंकर पर उसे फोन दिलाने और रिचार्ज कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर वह गांव छोड़कर चला गया था।
करीब चार साल तक बाहर रहकर मजदूरी करने के बाद उमाशंकर करीब तीन महीने पहले ही गांव लौटा। वह अविवाहित है और लौटने के बाद एक शिक्षक की खेतीबाड़ी देख रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान वह पुरानी रंजिश का बदला लेने की फिराक में रहा।
छह अगस्त को उमाशंकर गांव स्थित तालाब पर शराब के नशे में बैठा था। इसी दौरान युवती को वहां से गुजरते देखकर उसने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले गला दबाकर युवती को बेहोश किया। जिंदा होने की आशंका में उसके दुपट्टे से गर्दन कस दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खेतों के रास्ते घर पहुंचा और दोबारा शराब पीकर सो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
हत्यारोपी उमाशंकर शराब का आदी था। पुरानी रंजिश के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। उसका इलाज चल रहा है। जल्द ही उसे न्यायालय भेजा जाएगा।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली