{"_id":"687d35eb304e8f89a50d8e4c","slug":"accused-of-killing-wife-and-hanging-her-body-from-a-noose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151127-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के छप्पर में लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर में मांस बनाने से मना करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
चेतराम निवासी धोबियकलां थाना खैरीगढ़ जिला बहराइच ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री गूढ़ा देवी (25) का विवाह 14 माह पहले ईसानगर थाना क्षेत्र चमारनपुरवा लौकाही मल्लापुर के प्रदीप कुमार के साथ हुआ था। अतिरिक्त दहेज के लिए वह बेटी को प्रताड़ित करता था।
शनिवार देर शाम प्रदीप शराब पीकर घर आया और बेटी को बकरे का मीट बनाने को कहा। बेटी शाकाहारी थी, इसलिए मीट बनाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने बेटी की हत्या कर शव छप्पर से फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर ली है।