{"_id":"64f3818dbe8ba54d6809ded4","slug":"accused-of-killing-two-cows-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-4967-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो गोवंशों की हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो गोवंशों की हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरधान। गांव सकतापुर निवासी पशुपालक के दो बैलों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश हो रही है।
28 अगस्त की रात गांव सकतापुर निवासी तेजराम के दो गोवंश चोरी हो गए थे। उनकी हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने नरदवल नहर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम निवासी मोहम्मदपुर थाना मोहम्मदी व आसिफ निवासी मोहल्ला नीचीभूड़ थाना कोतवाली गोला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से गोवंशों को काटने में प्रयुक्त दो बांका और चाकू बरामद हुए है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद