फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of killing a young man and removing his kidney

Lakhimpur Kheri News: युवक की हत्याकर गुर्दा निकालने का आरोप

Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a young man and removing his kidney
संसारपुर। मैलानी थाना के ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के ग्राम अंगदपुर निवासी ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को शिकायतीपत्र देकर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शरीफ खान ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि नौ अक्तूबर को ग्राम कैमहरिया थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी दो लोग उसके पुत्र 24 वर्षीय सहीम खान को हार्वेस्टर पर हेल्पर का कार्य करने के लिए अमानगंज जिला पन्ना मध्यप्रदेश ले गए थे। वहां उसके गुर्दा निकाल कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

घर वालों को सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी। वाहन स्वामी ने अमानगंज थाने में पुलिस से साठगांठ कर 21 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पोस्टमार्टम कराकर सहीम के शव को लाकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने मामले की जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया घटनास्थल दूसरे प्रदेश का है। थानाध्यक्ष मैलानी को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed