फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of getting a fake deed done on the pretext of withdrawing MNREGA money

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा के पैसे निकालने के बहाने फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting a fake deed done on the pretext of withdrawing MNREGA money
धौरहरा। रजिस्ट्री दफ्तर में एक बुजुर्ग का आधार संशोधन कराने के बाद मनरेगा के रुपये दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने पांच बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा ली। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव में धोखाधड़ी से बैनामा कराने का मामला सामने आया है। तीरथराम पुत्र लालता निवासी ग्राम अंबरपुर मजरा सुर्जनपुर थाना खमरिया ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने छह अगस्त को सुबह घर आकर मनरेगा से उसके खाते में पैसे दिलवाने की बात कहकर आधार पास बुक के साथ पहले उसे खमरिया बैंक ले गए।
विज्ञापन

वहां खाते में कुछ गड़बड़ी होने की बात कही और उसे धौरहरा तहसील ले गए। वहां उसको 200 रुपये देकर उससे उसकी गाटा संख्या 642 में से पांच बीघा जमीन बगैर बताए एक महिला के नाम रजिस्ट्री करवा दी। करीब एक महीने बाद उसके घर तहसील से नोटिस देने गए कर्मचारी ने उन्हें जैसे ही बताया कि उन्होंने पांच बीघा जमीन की रजिस्ट्री हो गई है तो पीड़ित बुजुर्ग व उनकी पत्नी रोने लगी। यह देख कर्मचारी बगैर नोटिस दिए ही रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुजुर्ग अपने रिश्तेदारों के साथ तहसील जाकर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल सहित रजिस्ट्रार ऑफिस और कोतवाली खमरिया में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक खमरिया ओपी राय ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान रजिस्ट्री करवाने वाले आरोपी की बातों से फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उन्होंने आठ दिन के अंदर रजिस्ट्री वापस लेने के लिए कहा है। इसके बाद से फर्जीवाड़ा करने वाले बचाव के लिए कुछ प्रभावशाली लोगों की चौखट पर दस्तक देने लगे हैं।

इस मामले में एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि मामला गंभीर है, जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया धोखाधड़ी कर बैनामा कराने का आरोप है। जांच की जा रही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed