फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of cutting off electricity connection even when there is no dues

Lakhimpur Kheri News: बकाया न होने पर भी बिजली कनेक्शन काटने का आरोप

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of cutting off electricity connection even when there is no dues
पलियाकलां। फरसहिया गांव निवासी एक महिला ने ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में बिजली निगम के कर्मचारियों पर बकाया न होने के बाद भी बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फरसहिया गांव निवासी सुमन पत्नी राम सिंह ने ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसका एक किलोवॉट का घरेलू विद्युत कनेक्शन है, जिसका बिल वह समय से जमा करती आ रही है। उस पर कोई बकाया भी नहीं है। आरोप है कि बिजली चेकिंग के दौरान जब उसके पति व वह घर पर नहीं थी तब बिजली निगम के कर्मचारी आए और उसका कनेक्शन काटकर चले गए।
विज्ञापन

महिला ने पत्र में कहा है कि हाल ही में उसके पड़ोस में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया था, तब से बाघ की भी दहशत फैली हुई है। अब बिजली कनेक्शन कट जाने से अंधेरा हो गया है, जिसके चलते उसके परिवार व मवेशी पर जान का खतरा भी मंडरा रहा है। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में निगम के जेई ग्रामीण गिरीश कुमार का कहना है कि महिला के घर एक किलोवॉट का कनेक्शन है, जबकि वह कई मोटरें लगाकर संचालित कर रही थी। वह खुद मौके पर गए थे। गड़बड़ मिलने पर कनेक्शन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed